कभी खुद से मिलना हो तो कहना: अपनी खामोशियों को समझने का सफर
कभी खुद से मिलना हो तो कहना: अपनी खामोशियों को समझने का सफ र मेरी नज़र से, क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपके भीतर शब्दों का सैलाब हो, लेकिन बाहर पूरी तरह सन्नाटा? हम अक्सर अपनी दुनिया में इतने सिमट जाते हैं कि अपनी ही खामोशियों के कैदी बन जाते हैं। मैंने हमेशा से जो महसूस किया, उसे अपने भीतर ही सहेजा। अपनों से साझा करने की कोशिश की, पर अक्सर अनुभव यही रहा कि लोग सुनने का नाटक तो करते हैं, लेकिन असल में कोई समझ नहीं पाता। यह ब्लॉग उन सभी के लिए है जो अकेलापन महसूस करते हैं, जो खुद को खोजने की तलाश में हैं और जो अंदर से बहुत कुछ हैं, पर बाहर से शांत हैं। यदि आप भी अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर पाते, तो यह कविता आपकी ही कहानी है तुमको तुम ही से मिलाएँगे कभी ख़ुद से मिलना हो तो कहना, तुमको तुम ही से मिलाएँगे। घबराना मत, तुम्हारी कमियाँ नहीं गिनाएँगे, औरों ने क्या देखा तुममें, ये भी नहीं बताएँगे। जो कर सको यक़ीन, तो कहना, तुमको तुम ही से मिलाएँगे। जो औरों ने ना देखा, उस नज़र का दीदार कराएँगे। जो बिखर चुका है तुममें, वो बिखराव भी बताएँगे। कह ना सके जो अब तक किसी से... वो बात भी सुनाएँगे। ...