संदेश

विचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंसानियत का रिबूट

इंसानियत का रिबूट:  टेक मुगल्स और सामाजिक मसीहों का सच क्या आप भी उस भ्रम में जी रहे हैं कि आप अपनी मर्जी के मालिक हैं? अपने हाथ में पकड़िए इस डिजिटल गुलामी के यंत्र को—जिसे आप प्यार से 'स्मार्टफोन' कहते हैं। इसे 'स्मार्ट' आप नहीं, वे लोग बनाते हैं जो इसे चला रहे हैं। आप बस एक कच्चा माल हैं, जिसे ये टेक-सम्राट अपनी एल्गोरिदम की चक्की में पीस रहे हैं। आपका गुस्सा, आपकी लालसा, आपकी आस्था और आपका दुख—इनके लिए सब कुछ सिर्फ एक 'डेटा' है, एक ऐसा नंबर जिसे ये अपनी तिजोरियाँ भरने के लिए नीलाम कर देते हैं। आप जिसे 'नेटवर्क' कहते हैं, वह असल में एक 'शिकारगाह' है। और जो लोग खुद को समाज का 'मसीहा' कहकर धर्म, शिक्षा या न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे इसी शिकारगाह के सबसे बड़े दलाल हैं। सामाजिक मसीहों का नग्न सच शिक्षा और चिकित्सा—जो सेवा का माध्यम थीं—आज मुनाफाखोरी की फैक्ट्रियां हैं। यहाँ भी दो चेहरे हैं। एक वे डॉक्टर और शिक्षक हैं जो मजबूर हैं, जो सिस्टम के दबाव में अपनी नजरें झुकाकर काम कर रहे हैं—उनकी आंखों में एक मूक शर्म है। लेकिन दूसरे वे हैं...

डिजिटल जाल और समाज का पतन।

  डिजिटल गुलामी और अपाहिज व्यवस्था का सच: जब तकनीक और समाज ने मिलकर हमें कुचलना चाहा, तो मैंने लड़ना चुना! ​हम सब एक बहुत बड़े भ्रम में जी रहे हैं। हमें लगता है कि हम आज़ाद हैं। हमें लगता है कि इंटरनेट, सोशल मीडिया और यह जो नई-नई मशीनी बुद्धि आई है—जिन्हें लोग चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा कहते हैं—ये हमारी जिंदगी आसान बनाने आए हैं। ​लेकिन सच जानना चाहते हो? सच यह है कि हम इन बड़ी-बड़ी इंटरनेट कंपनियों के डिजिटल बंधुआ मजदूर बन चुके हैं। हम अपनी भावनाएं, अपनी कला, अपना कीमती वक्त और अपना खून-पसीना इन्हें सौंपते हैं, और बदले में ये हमारे वजूद को एक झटके में शून्य कर देते हैं। ​मैं The Raw Sting का रचनाकार हूँ। मेरा काम Unfiltered Raw Verses है, जहाँ मैं अपनी आत्मा को शब्दों में पिरोता हूँ और अपनी आवाज़ देता हूँ। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मेरे साथ जो हुआ, उसने इस चमक-दमक वाली दुनिया का सबसे बदसूरत चेहरा मेरे सामने लाकर खड़ा कर दिया। ​पहुँच का खेल या साज़िश? ​मैंने अपने खाते पर एक वीडियो अपलोड किया। कोई चोरी नहीं—पूरी तरह मेरी अपनी मेहनत। इंस्टाग्राम के सिस्टम ने मेरी पहुँच को पूरी ...

तुम मेरे मौन को समझ न सके! "🤫" | You Couldn't Understand My Silence!"

चित्र
तुम मेरे मौन को समझ न सके! जल्दबाज़ी और इस दिखावे के दौर में जहाँ रिश्ते चंद संदेशों, खोखले वादों और नुमाइश में सिमट कर रह गए हैं... वहाँ किसी एक का किसी के लिए बेइंतहा डूब जाना, एक गुनाह सा लगने लगता है। यह उस अंतहीन लाचारी की दास्तान है, जहाँ कोई अपना सब कुछ हारकर भी सिर्फ़ एक पुकार का इंतजार करता है, और बदले में उसे मिलती है तो सिर्फ़ एक गहरी खामोशी। नीचे दर्ज पंक्तियाँ सिर्फ़ शब्द नहीं हैं... यह आत्मसम्मान और बेबसी के बीच चलते एक मुकम्मल युद्ध की गवाही हैं। ठहर कर पढ़िएगा, क्योंकि इसमें हर उस दिल की धड़कन है जिसने कभी शिद्दत से किसी को चाहा है... तुम मेरे मौन को समझ न सके! दिल ने तो पहले ही आगाह किया था कि वो मेरा नहीं, मगर इस दीवानगी ने मजबूर कर दिया। इस रिश्ते की मुकम्मल पहचान मैं ही रहूँ ये लाज़मी तो नहीं, कभी एक वजूद तुम्हें भी मेरे लिए होना होगा। हर बार इन दूरियों को मिटाने मैं ही चल कर आऊँ ये मुमकिन नहीं, कभी कुछ कदम तुम्हें भी बढ़ाने होंगे। कभी अपनी ख़ामोशी तोड़कर तुम भी पुकारो मुझे, हर बार भला मैं ही अपने जज़्बात क्यों बयाँ करूँ? शिकवे तो इतने हैं इस दिल में कि बयाँ न हो सकें, पर ठहर...

भ्रम की आज़ादी!

चित्र
भ्रम की आज़ादी! गधों की भीड़ में रौनक बनने वाले, ज़रा अपनी औक़ात तो देख, दूसरों के इशारों पर नाचने वाले,  अपने बंधे हुए हाथ तो देख! जिसे तू आज़ादी समझता है,  वो आकाओं की महज़ एक साज़िश है, पहचान अपनी क़ीमत ऐ बंदे,  तू बाज़ार का सामान नहीं,  एक धधकती आतिश है! ज़िंदगी: मखमली चादर या इम्तिहान का मैदान? ज़िंदगी तुम्हें खैरात में मिली कोई मखमली चादर नहीं है जिसे ओढ़कर तुम सो जाओ। यह तो एक ऐसा मैदान है जो हर कदम पर तुम्हें तोड़ेगी, मरोड़ेगी और तुम्हारी रीढ़ की हड्डी का इम्तिहान लेगी। यहाँ रोने या बचने का कोई रास्ता नहीं है; या तो लड़ो या फिर भीड़ के पैरों तले कुचलने के लिए तैयार रहो। याद रखो, जिन्हें ज़िंदगी में हमेशा दूसरों की उँगली पकड़ने की आदत होती है, एक दिन उनका पूरा वजूद ही दूसरों के अधीन हो जाता है। इसलिए, गधों की इस भीड़ की रौनक बनना बंद करो! तुम खुद ही खुद का मोटिवेशन हो, अपनी अंतरात्मा की अकेली प्रेरणा हो। जितनी जल्दी इस मुग़ालते से बाहर निकलोगे, उतनी ही जल्दी चमकोगे। भावनाओं पर लगा 'प्राइस टैग' आज यह पूरी दुनिया एक बाज़ार बन चुकी है, जहाँ भावनाओं की नहीं, बल्कि...

बहना हो... बह जाना नहीं! (मेरा समर्पण, मेरा अस्तित्व)

अक्सर लोग समझते हैं कि किसी की ओर बहने का मतलब खुद को खो देना है। लेकिन समर्पण का असली अर्थ खुद को मिटाना नहीं, बल्कि अपनी पूरी गरिमा के साथ किसी बड़े विस्तार का हिस्सा बनना है। एक पुरुष के इसी अडिग स्वाभिमान और प्रेम के दर्शन को समेटे हुए, मेरी यह कविता... मैं तुम्हें इतने विस्मय से देखता हूँ, जैसे कोई पहली बार समुद्र को देखता है। मैं वही नदी हूँ, जो तुम्हारी ओर बहता हूँ, तुममें मिलता हूँ, पर स्वयं को नहीं खोता। मैं भी उसी स्रोत से जन्मा हूँ, जहाँ से तुम्हारा विस्तार शुरू हुआ। हम अलग दिशाओं में बहे होंगे, पर हमारा जल एक ही है। मेरा समर्पण मेरा निर्णय है, मेरा अस्तित्व तुम्हारी स्वीकृति पर नहीं। तुम समुद्र हो — विशाल, गहन, और मैं नदी — गतिमान, अडिग। हम मिलें तो विस्तार हो, पर मिटना नहीं — बहना हो, पर बह जाना नहीं। — पृथ्वी 🦂 The Philosophical Rendition (Classic Lore) ​I gaze upon thee with such wondrous awe, as though a mortal beholds the primordial ocean for the very first time. ​I am that selfsame river, destined to journey toward thy bounds; I converge into thy depths, yet my sover...

आईने के उस पार

चित्र
 ​" मुझको समझ पाना इतना मुश्किल तो नहीं,    बस तुम्हें आईना होना होगा..." ​अक्सर लोग पूछते हैं कि मेरे नाम के साथ 'पृथ्वी' और 'बिच्छू' क्यों जुड़ा है? क्या यह कोई पहचान है या केवल एक दिखावा? सच तो यह है कि यह मेरे व्यक्तिगत अनुभव भी हैं और इस दौर का एक कड़वा सच। जब दुनिया लोगों की आर्थिक स्थिति देखकर उन्हें परखने लगती है, तो मुझे अहसास हुआ कि इंसान की कीमत उसके भीतर के भावों से नहीं, बल्कि उसकी जेब के शोर से तय होती है। उस अकेलेपन में, मैंने प्रकृति को आईने की तरह देखा और अपने अस्तित्व के तीन स्तंभों को पहचाना: ​ 1.🌍 पृथ्वी: धैर्य की ऊर्जा ​"पुरानी मेज़ पर जलती हुई मोमबत्ती, और कलम से उतरे कुछ शब्द गवाह हैं।" मैंने देखा कि पृथ्वी ने पूरी दुनिया को थाम रखा है। वह अच्छे या बुरे का फर्क नहीं करती, चुपचाप सबको अपने अंदर समेटे रखती है। वह सहती है, धैर्य रखती है। यह वह शांत ऊर्जा है जो समाज की कड़वाहट को बिना प्रतिशोध के सहती है और सत्य को देख रही है। ​ 2.🦂 बिच्छू: प्रतिरोध की ऊर्जा ​"मेरी जेब में बंद चाबी और सिक्के कभी बेवजह और बेवक़्त...